Menu
#Mumbai

फर्जी सीबीआई और मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर करते थे ‘डिजिटल अरेस्ट

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़े ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम का खुलासा करते हुए बेंगलुरु से एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान किरण कुमार के रूप में हुई है। आरोपी पर देहरादून और नैनीताल के कई लोगों को फर्जी सीबीआई और मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर ठगने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 नव, 2025
फर्जी सीबीआई और मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर करते थे ‘डिजिटल अरेस्ट

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़े ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम का खुलासा करते हुए बेंगलुरु से एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान किरण कुमार के रूप में हुई है। आरोपी पर देहरादून और नैनीताल के कई लोगों को फर्जी सीबीआई और मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर ठगने का आरोप है। उसने लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर करीब 87 लाख रुपये की ठगी की थी।

एसटीएफ के अनुसार, आरोपी और उसकी टीम पीड़ितों को कॉल कर खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताते थे। वे उन्हें यह कहकर डराते थे कि उनके बैंक खाते मनी लॉन्ड्रिंग या ड्रग्स से जुड़े मामलों में शामिल हैं। इसके बाद वीडियो कॉल या चैट के माध्यम से पीड़ितों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर उनसे रुपये ट्रांसफर करवाए जाते थे।

पुलिस ने आरोपी के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। टीम अब आरोपी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

एसटीएफ का कहना है कि यह गिरोह देशभर में सक्रिय था और विदेशी ठगों से भी संपर्क में था। पुलिस आम जनता से अपील कर रही है कि किसी भी अज्ञात कॉल पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें और इस तरह की ठगी से सतर्क रहें।

Tagged:
Share This Article