Menu
#अंतराष्ट्रीय

विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली प्रार्थना पत्रों/ शिकायतो के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

दिनांक: 30/09/2024 को एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में नये कानूनों के लागू होने के बाद बनाये गए रजिस्टरों व अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन कर थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 सित, 2024
विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली प्रार्थना पत्रों/ शिकायतो के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
दिनांक: 30/09/2024 को एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में नये कानूनों के लागू होने के बाद बनाये गए रजिस्टरों व अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन कर थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा निम्न निर्देश दिये गये।
  1. संपूर्ण भारत में लागू हुए तीन नये कानूनों में उल्लेखित सभी अभिलेखों/ रजिस्टरों को नियमित रूप से अद्यावधिक किया जाए।
  2.   मालखाने में रखे लम्बित मालों के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए काफी समय से लम्बित पडे मालों के निस्तारण हेतु रिपोर्ट प्रेषित करने के समबन्ध में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर को निर्देशित किया गया।
  3.   शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान थानें पर उपलब्ध अस्लहों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए शस्त्रों की साफ-सफाई पर विशेष देने तथा सप्ताह में एक दिन सभी कर्मचारियों को शस्त्रों का प्रशिक्षण तथा उनकी साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये गये।
  4.   थाने पर पंजीकृत अपराधों की जानकारी कर 06 माह से अधिक अवधि से लम्बित विवेचनाओं की अध्यतन स्थिती तथा उनके लम्बित रहने के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिये सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी को साप्ताहिक रूप से उनकी समीक्षा करने तथा उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
  5. थाना कार्यालय के कम्प्यूटर कक्ष निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस के सम्बन्ध में सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को उक्त सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त CM HELPLINE 1905 पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं के सम्बन्ध शिकायतकर्ताओं से पोर्टल के माध्यम से वार्ता कर शिकायत का निस्तारण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये।
  6.  थाने पर आने वाले आगन्तुकों तथा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण था जनता की समस्याओ का प्रार्थमिकता के आधार पर समाधान किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक विकासनगर को आवश्यक निर्देश दिये गये।
Tagged:
Share This Article