Menu
#News

पौड़ी में माधो सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती में फ्लोरीकल्चर की तैयारी, 133 नाली भूमि में 25 किसान जुड़ेंगे

पौड़ी: राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत विकासखंड कल्जीखाल की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड, बनेख खाल में संचालित माधो सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती में 25 किसानों के सहयोग से 133 नाली भूमि का चयन किया गया है। इनमें से 50 नाली भूमि को खेती के लिए तैयार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 जुल, 2025
पौड़ी में माधो सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती में फ्लोरीकल्चर की तैयारी, 133 नाली भूमि में 25 किसान जुड़ेंगे

पौड़ी: राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत विकासखंड कल्जीखाल की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड, बनेख खाल में संचालित माधो सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती में 25 किसानों के सहयोग से 133 नाली भूमि का चयन किया गया है।

माधो सिंह भंडारी

इनमें से 50 नाली भूमि को खेती के लिए तैयार कर लिया गया है। आगामी सप्ताह से यहां फ्लोरीकल्चर (फूलों की खेती) का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

इसी क्रम में आज मुख्य कृषि अधिकारी जनपद पौड़ी गढ़वाल विकेश कुमार यादव ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भूमि की तारबाड़, सिंचाई तथा अन्य मूलभूत कृषि सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए

इस अवसर पर जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां पान सिंह राणा, यूकेसीडीपी के नोडल अधिकारी अमित कुमार, सहायक विकास अधिकारी उदय राणा, समिति सचिव सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह परियोजना किसानों की सामूहिक भागीदारी से कृषि क्षेत्र में नवाचार और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Tagged:
Share This Article