Menu
#Destinations

पश्चिम बंगाल में सरकार गठन की तैयारियां तेज, 9 मई को शपथग्रहण

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है. पार्टी ने यहा अहम संगठनात्मक कदम उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. खबर के मुताबिक, राज्य में 9 मई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 मई, 2026
पश्चिम बंगाल में सरकार गठन की तैयारियां तेज, 9 मई को शपथग्रहण

 पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है. पार्टी ने यहा अहम संगठनात्मक कदम उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. खबर के मुताबिक, राज्य में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण होगा.

भाजपा के संसदीय बोर्ड ने पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने 5 मई 2026 को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि, शाह पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए  सेंट्रल ऑब्जर्वर की भूमिका निभाएंगे.

वहीं, बीजेपी की प्रेस विज्ञप्ति में यह भी जानकारी दी गई है कि, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक की नियुक्त किया है. भाजपा के ये दोनों नेता पश्चिम बंगाल में विधायक दल की बैठक और नेतृत्व चयन की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे.

वहीं, असम के लिए भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं , राज्य में सह- पर्यवेक्षक की भूमिका में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एक प्रेस विज्ञप्ति जारी पार्टी की तरफ अहम जानकारी दी.

Tagged:
Share This Article