Menu
#Mumbai

जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारी पूरी, 14 अगस्त को होगा मतदान

देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद तथा क्षेत्र पंचायत में ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए नामांकन होगा। अधिसूचना के अनुसार 11 अगस्त को नामांकन के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 अग, 2025
जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारी पूरी, 14 अगस्त को होगा मतदान

देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद तथा क्षेत्र पंचायत में ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए नामांकन होगा। अधिसूचना के अनुसार 11 अगस्त को नामांकन के साथ पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 12 अगस्त को नामांकन वापसी का अवसर मिलेगा।

14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच मतदान होगा और मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी। इस बार 12 जिला पंचायतों में से छह में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

भाजपा ने सभी जिला पंचायतों में अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद के लिए समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने नामांकन से पहले चार जिलों में प्रत्याशी घोषित किए हैं।

Tagged:
Share This Article