Menu
#News

“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीपावली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विगत शनिवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उनसे गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां साझा करके उनके जीवन में खुशी और समृद्धि लाने का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने कहा, ‘दीपावली हर्ष और खुशी का त्योहार है। यह अंधकार पर प्रकाश, …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 नव, 2023
“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीपावली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विगत शनिवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उनसे गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां साझा करके उनके जीवन में खुशी और समृद्धि लाने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘दीपावली हर्ष और खुशी का त्योहार है। यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

मानव कल्याण के प्रति काम करने की प्रेरणा देता है यह पर्व राष्ट्रपति ने कहा, ‘दीपावली का त्योहार हमारी अंतरात्मा को रोशन करता है और हमें मानवता के कल्याण के प्रति काम करने के लिए प्रेरित करता है।’

उन्होंने कहा, ‘एक दीप कई अन्य (दीपों) को रोशन कर सकता है। उसी तरह, हम गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां साझा करके उनके जीवन में खुशी और समृद्धि ला सकते हैं।’

मुर्मू ने सभी से दिवाली को सुरक्षित रूप से मनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।

मुर्मू ने दिवाली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा, ‘दीपावली के शुभ अवसर पर मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूॅं’।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विगत शनिवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उनसे गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां साझा करके उनके जीवन में खुशी और समृद्धि लाने का आह्वान किया।

मुर्मू ने कहा, ‘दीपावली हर्ष और खुशी का त्योहार है। यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

विभिन्न धर्मों और आस्थाओं के लोग इस त्योहार को मनाते हैं और प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश फैलाते हैं।

यह त्योहार दयालुता, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है।’दीपावली के अवसर देशवासियों को पीएम मोदी ने दी बधाई तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए देशवासियों को दीपावली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के अच्छे स्वास्थ्य ,खुशी और समृद्धि की कामना की ।

Tagged:
Share This Article