Menu
#अंतराष्ट्रीय

‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बद्रीनाथ दौरा, तैयारियां तेज’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बद्रीनाथ दौरा, तैयारियां शुरू ! उत्तराखंड : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बद्रीनाथ के दौरे पर आ रही हैं, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ नवम्बर 2023 को प्रस्तावित बद्रीनाथ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। भारत की राष्ट्रपति …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 नव, 2023
‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बद्रीनाथ दौरा, तैयारियां तेज’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बद्रीनाथ दौरा, तैयारियां शुरू !

उत्तराखंड : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बद्रीनाथ के दौरे पर आ रही हैं,  भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ नवम्बर 2023 को प्रस्तावित बद्रीनाथ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ नवम्बर 2023 को प्रस्तावित बद्रीनाथ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुवार को सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जल्द तैयार हो ट्रैफिक रूट जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बद्रीनाथ में आवागमन रूट एवं मंदिर परिसर में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाएं।

उत्तराखंड में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए लगातार आम जनता से लेकर प्रमुख चेहरे पहुंच रहे हैं। उद्योगपति से लेकर फिल्मी हस्तियां और राजनीति के अहम चेहरे अब तक दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

इसी कड़ी में अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बद्रीनाथ के दौरे पर आ रही हैं।

हेलीपैड से साकेत तिराहे तक मार्ग को गड्ढा मुक्त करें और फ्लीट वाहनों की समुचित व्यवस्था की जाए।

नगर पंचायत एवं मंदिर समिति को कार्यक्रम स्थल पर विशेष साफ सफाई रखने।

तैयार की जाए व्यवस्थाओं की चेक लिस्ट जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने निर्देशित किया कि प्रोटोकॉल के अनुसार समस्त व्यवस्थाओं की चेक लिस्ट तैयार की जाए और उसके अनुसार समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए और संबधित विभाग व्यवस्थाओं को लेकर सर्टिफिकेट भी उपलब्ध करें।

ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को फोटो के साथ आईडी पास जारी किए जाए।

बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं रहे दुरुस्त इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यक्रम स्थल, आवागमन के दौरान चिकित्सक एम्बुलेंस तैनात रखने तथा विद्युत विभाग को कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध विद्युत व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

Tagged:
Share This Article