Menu
#Uncategorized

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

राजस्थान राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी को मंगलवार को जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुखदेव सिंह को श्यामनगर इलाके में गोली मारी गई। दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने मंगलवार गोगामेढ़ी पर गोलियां चलाईं। फिर भाग निकले। गोगामेढ़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 दिस्, 2023
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

राजस्थान

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी को मंगलवार को जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुखदेव सिंह को श्यामनगर इलाके में गोली मारी गई। दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने मंगलवार गोगामेढ़ी पर गोलियां चलाईं। फिर भाग निकले। गोगामेढ़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सुखवीर सिंह गोगामेढ़ी पर फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने सुखवीर सिंह गोगामेढ़ी के घर के पास ही फायरिंग की। जयपुर स्थित सुखवीर सिंह के घर के पास चार अज्ञात बदमाश आए थे।

बदमाशों ने गनमैन नरेंद्र को भी मारी गोली। घटना की जानकारी मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी पड़ताल में जुटी है। श्याम नगर में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की घटना है। लॉरेस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पूर्व में धमकी दी थी। मामले को लेकर जयपुर पुलिस को ज्ञापन दिया था।

सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी को गोलियां कहा लगी है और किन लोगों ने चलाई है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी लंबे समय तक राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े रहे। उन्होंने करणी सेना संगठन में काफी समय पहले हुए विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। गोगामेढ़ी उसके अध्यक्ष थे। वे फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन से चर्चा में आए थे। इन मुद्दे को लेकर उनके कई वीडियो भी वायरल हुए थे।

Tagged:
Share This Article