Menu
#उधम सिंह नगर

दिल्ली पहुंचीं राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी Droupadi Murmu, आज करेंगी नामांकन, यहां समझें पूरा गणित

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) गुरुवार को दिल्ली पहुंच गयीं. शुक्रवार को वह नामांकन दाखिल करेंगी. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर उनके नामांकन संबंधी दस्तावेज तैयार किये जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 जून, 2022
दिल्ली पहुंचीं राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी Droupadi Murmu, आज करेंगी नामांकन, यहां समझें पूरा गणित

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) गुरुवार को दिल्ली पहुंच गयीं. शुक्रवार को वह नामांकन दाखिल करेंगी. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर उनके नामांकन संबंधी दस्तावेज तैयार किये जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके प्रस्तावकों में शामिल होंगे. मुर्मू (64) के पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है. राष्ट्रपति पद के लिए उनका मुकाबला विपक्ष के साझा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से होगा.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर क्‍या कहा

दिल्ली पहुंचते ही मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की. मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों ने पूरे देश में सराहा है. जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के लिए उनकी समझ उत्कृष्ट है. इससे पहले, जेपी नड्डा ने ओड़िशा के सीएम नवीन पटनायक से मुर्मू द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये जाने के दौरान उपस्थित रहने का आग्रह किया. पटनायक ने अनुपलब्धता के लिए खेद जताते हुए अपने मंत्रिमंडल के दो सहयोगियों, जगन्नाथ सारका और टुकुनी साहू को मुर्मू के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करने और नामांकन के दौरान मौजूद रहने को कहा है.

झारखंड से अर्जुन मुंडा समेत आठ सांसद और विधायक बने द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगरमी तेज है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश, सांसद समीर उरांव, सुनील सिंह, सुनील सोरेन, सुदर्शन भगत, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक बने हैं. श्रीमती मुर्मू शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करेंगी.

राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए जदयू के सात सांसद बने प्रस्तावक,ललन सिंह पहुंचे दिल्ली
यहां समझें पूरा गणित

  1. 5,26,420 राजग के कुल मत
  2. 5,39,420 जीत के लिए जरूरी
  3. बीजद के पास हैं 31,000 मत राजग के साथ आने पर कुल मत होंगे 5,57,420 (यानी बहुमत से 18,000 ज्यादा मत हो जायेंगे)
  4. अगर वाइएसआर कांग्रेस साथ आती है, तो उसके भी 43000 मत होंगे उनके साथ
  5. मेघालय जनतांत्रिक गठबंधन करेगा मुर्मू का समर्थन, 46 विधायक हैं एमडीए में
  6. जदयू के सात और रालोजपा के चार सांसद बने द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक
Tagged:
Share This Article