Menu
#News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर दी बधाई

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और क्रू 9 को धरती पर सुरक्षित वापसी के लिए बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “स्वागत है, क्रू 9! धरती ने आपको मिस किया।” प्रधानमंत्री ने उनके धैर्य, साहस और अटूट मानवीय भावना की प्रशंसा करते हुए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 मा, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर दी बधाई

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और क्रू 9 को धरती पर सुरक्षित वापसी के लिए बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “स्वागत है, क्रू 9! धरती ने आपको मिस किया।”

प्रधानमंत्री ने उनके धैर्य, साहस और अटूट मानवीय भावना की प्रशंसा करते हुए कहा, “सुनीता विलियम्स और क्रू 9 के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दृढ़ता का असली मतलब दिखाया है। विशाल अनिश्चितताओं के सामने उनका अडिग संकल्प लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।”

क्रू 9 के मिशन के पूरा होने पर पीएम मोदी ने कहा, “अंतरिक्ष अन्वेषण का अर्थ है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को साकार करने का साहस रखना।”

सुनीता विलियम्स को एक मार्गदर्शक और आइकन बताते हुए पीएम मोदी ने उनके पूरे करियर की सराहना की। उन्होंने कहा, “हम उन सभी पर गर्व करते हैं जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से और तकनीक दृढ़ता से मिलती है, तो क्या हासिल किया जा सकता है।”

सुनीता विलियम्स और क्रू 9 की सफल वापसी अंतरिक्ष अन्वेषण की यात्रा में एक और मील का पत्थर है, जो आने वाली पीढ़ियों को आकाश की ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगी।

Tagged:
Share This Article