Menu
#Mumbai

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों की की समीक्षा

उत्तराखंड में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने आपदा राहत और बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की और प्रभावित क्षेत्रों की ताजा स्थिति, चुनौतियों और आवश्यकताओं को लेकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 सित, 2025
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों की की समीक्षा

उत्तराखंड में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने आपदा राहत और बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की और प्रभावित क्षेत्रों की ताजा स्थिति, चुनौतियों और आवश्यकताओं को लेकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्य के सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने धराली, थराली सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियानों की सराहना की। उन्होंने राहत कार्यों में जुटे कर्मियों से भी संवाद किया और उनके अनुभवों को जाना।

प्रधानमंत्री ने आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने दी जानकारी, जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में आपदा से हुई क्षति और प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रभावितों तक तेजी से राहत पहुंचाना संभव हो पाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई क्षेत्रों में सड़कों और सार्वजनिक परिसंपत्तियों को गंभीर क्षति पहुंची है। ऐसे में बुनियादी सुविधाओं की बहाली के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है।

उपस्थित जनप्रतिनिधि और अधिकारी

इस अवसर पर सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, अनिल बलूनी, माला राज्यलक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, कल्पना सैनी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article