Menu
#पंजाब

अल्मोड़ा जेल से नगीना न्यायालय पेशी में ले जाते समय पुलिस कस्टडी से फरार हुआ बंदी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर:

वहीं, बंदी के फरार होने के मामले में एसएसपी राम चंद्र राजगुरु ने बड़ा एक्शन लिया है। और एक एएसआई व दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। दरअसल, अल्मोड़ा जिला कारागार में उत्तर प्रदेश के हकीकतपुर थाना नगीना जिला बिजनौर, यूपी निवासी शाहनवाज अहमद पुत्र नसीर अहमद एनडीपीएस एक्ट …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 जून, 2023
अल्मोड़ा जेल से नगीना न्यायालय पेशी में ले जाते समय पुलिस कस्टडी से फरार हुआ बंदी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर:

वहीं, बंदी के फरार होने के मामले में एसएसपी राम चंद्र राजगुरु ने बड़ा एक्शन लिया है। और एक एएसआई व दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है।

दरअसल, अल्मोड़ा जिला कारागार में उत्तर प्रदेश के हकीकतपुर थाना नगीना जिला बिजनौर, यूपी निवासी शाहनवाज अहमद पुत्र नसीर अहमद एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में बंद था।

कैदी के खिलाफ नगीना बिजनौर में भी एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा दर्ज था।

बीते मंगलवार को कैदी को नगीना न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था।

काशीपुर में वाशरूम जाने के बहाने से कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

इधर एसएसपी राम चंद्र राजगुरु  ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एएसआई दयाल दत्त, कांस्टेबल सूरज और महेश को निलंबित कर दिया है।

एसएसपी ने बताया कि मामले में 3 पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है उन्हें निलंबित कर दिया गया है। फरार बंदी शाहनवाज अहमद की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

Tagged:
Share This Article