Menu
#News

प्रीतम सिंह ने भाजपा में जाने की अफवाहों पर लगाया विराम

देहरादून न्यूज़ :- पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज किया है। साथ उन्‍होंने इस्तीफा देने की खबर के पीछे साजिश का अंदेशा भी जताया है। सोमवार को प्रीतम सिंह ने मीडिया से मुखातिब होकर यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 अप्र, 2022
प्रीतम सिंह ने भाजपा में जाने की अफवाहों पर लगाया विराम

देहरादून न्यूज़ :-  पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज किया है। साथ उन्‍होंने इस्तीफा देने की खबर के पीछे साजिश का अंदेशा भी जताया है।

सोमवार को प्रीतम सिंह ने मीडिया से मुखातिब होकर यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि उनके कांग्रेस विधायक के रूप में इस्तीफा देने की खबर चलाने वाले तीन पोर्टलों के खिलाफ मानहानि का नोटिस दिया है और मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।उन्होंने इसके पीछे साजिश का अंदेशा भी जताया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी मौजूद रहे।

विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने मेरे परिवार को हमेशा सम्मान दिया है। सात बार मेरे पिताजी विधायक, हे और छह दफा कांग्रेस के टिकट पर मुझे विधायक बनने का मौका मिला। इसके बाद भी मेरे भाजपा में जाने की अफवाह फैला कर कुछ लोग कांग्रेस के ही कमजोर कर रहे है।

Tagged:
Share This Article