Menu
#Mumbai

उत्तराखंड की प्रियंका खंतवाल का गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड,

देहरादून: उत्तराखंड की प्रतिभाशाली डांसर और अभिनेत्री प्रियंका खंतवाल इन दिनों अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं। हिंदी-कन्नड़ फिल्म ‘वाइल्ड टाइगर सफारी’ का उनका गाना सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। दर्शकों से मिल रहे सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद प्रियंका अब टॉलीवुड …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 मा, 2026
उत्तराखंड की प्रियंका खंतवाल का गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड,

देहरादून: उत्तराखंड की प्रतिभाशाली डांसर और अभिनेत्री प्रियंका खंतवाल इन दिनों अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं। हिंदी-कन्नड़ फिल्म ‘वाइल्ड टाइगर सफारी’ का उनका गाना सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। दर्शकों से मिल रहे सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद प्रियंका अब टॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बनाने की तैयारी कर रही हैं।

प्रियंका खंतवाल इससे पहले कई लोकप्रिय डांस रियलिटी शो में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। वह डी जोड़ी सीजन-11, डीआईडी चैंपियन डबल और डांस प्लस-5 जैसे चर्चित शो का हिस्सा रह चुकी हैं। इन मंचों पर उनके प्रदर्शन को जजों और दर्शकों दोनों ने काफी सराहा था।

फिल्म ‘वाइल्ड टाइगर सफारी’ के गाने में उनके डांस और एक्सप्रेशन को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की लैंसडाउन तहसील के बंदखणी गांव की रहने वाली प्रियंका इन दिनों मुंबई में रहकर अपने अभिनय और डांस करियर को आगे बढ़ाने में जुटी हैं। वह कई नए प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं, जिनकी घोषणा जल्द होने की संभावना है।

प्रियंका का परिवार अभी भी अपने पैतृक गांव में ही रहता है। उनके पिता किशोरी लाल खंतवाल भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में गांव में वन निगम से जुड़े दायित्व निभा रहे हैं। उनकी माता कलावती खंतवाल पड़ैर गांव की ग्राम सभा की सरपंच हैं।

प्रियंका की इस उपलब्धि से उनके गांव और पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रियंका की सफलता राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए बड़े मंचों तक पहुंचने का सपना देखते हैं।

Tagged:
Share This Article