Menu
#Mumbai

मसूरी को 200 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,मसूरी की खोज करने वाले कैप्टन यंग के परिजन भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं

मसूरी: विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मसूरी को 200 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे साथ ही मसूरी की खोज करने वाले कैप्टन यंग के परिजन भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे बताते चलें कि पर्यटन नगरी मसूरी को इस वर्ष 200 साल पूरे हो …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 अप्र, 2023
मसूरी को 200 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,मसूरी की खोज करने वाले कैप्टन यंग के परिजन भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं

मसूरी:  विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मसूरी को 200 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे साथ ही मसूरी की खोज करने वाले कैप्टन यंग के परिजन भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे बताते चलें कि पर्यटन नगरी मसूरी को इस वर्ष 200 साल पूरे हो रहे हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि 17 18 और 19 मई को मसूरी के 200 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मसूरी में अपना योगदान देने के लिए विभिन्न लोगों को सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर नगर पालिका भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी और जिसमें देश विदेश के मेहमान मसूरी आएंगे साथ ही इससे मसूरी आने वाले पर्यटक को को भी शामिल किया जाएगा उन्होंने कहा कि कैप्टन यंग ने सम 1823 में मसूरी की खोज की थी उसके बाद पर्यटन नगरी मसूरी देश विदेश के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है।

Tagged:
Share This Article