Menu
#Mumbai

दन्यां में नाबालिग से दुष्कर्म पर फूटा जनाक्रोश, विशाल रैली;

अल्मोड़ा: जिले के दन्यां क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने की घटना के विरोध में शनिवार को विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी रोष है और लोगों ने प्रशासन से त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रैली …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 फ़र, 2026
दन्यां में नाबालिग से दुष्कर्म पर फूटा जनाक्रोश, विशाल रैली;

अल्मोड़ा: जिले के दन्यां क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने की घटना के विरोध में शनिवार को विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी रोष है और लोगों ने प्रशासन से त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रैली का नेतृत्व चित्रगुप्त पीठ जागेश्वर के महामंडलेश्वर लाला बाबा ने किया। जागेश्वर से दन्यां बाजार तक निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन और किरायेदारों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन की मांग उठाई।

वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं। यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:
Share This Article