Menu
#Mumbai

आमजन की सुरक्षा दून पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

देहरादून पुलिस आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों के तहत पुलिस की विभिन्न टीमें संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों और आंतरिक मार्गों पर वाहनों व व्यक्तियों की कड़ी जांच कर रही …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 नव, 2025
आमजन की सुरक्षा दून पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

देहरादून पुलिस आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों के तहत पुलिस की विभिन्न टीमें संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों और आंतरिक मार्गों पर वाहनों व व्यक्तियों की कड़ी जांच कर रही हैं।

पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक सत्यापन संबंधी जानकारी हासिल की। हाल ही में हुई आतंकी घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने एवं किसी भी आतंकी/आपराधिक घटना की रोकथाम हेतु समय-समय पर सघन चेकिंग करने के निर्देश जारी किए हैं।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में आज 25 नवंबर 2025 को दून पुलिस ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तृत चेकिंग अभियान चलाया। सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सीमावर्ती चेक पोस्ट, आंतरिक मार्ग, धार्मिक स्थलों के आसपास और भीड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच की।

इस दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों और व्यक्तियों की कड़ाई से चेकिंग की गई तथा पूछताछ कर आवश्यक सत्यापन जानकारी जुटाई गई। एसएसपी के निर्देशानुसार यह सघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

Tagged:
Share This Article