Menu
#Mumbai

मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश तो वही पहाड़ों में बर्फबारी, अगले कुछ दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में एक मौसम करवट बदल चुका है। बीते दिन दोपहर बाद अचानक घिरे बादलों ने ठंड का फिर एहसास करवाया। दून से लेकर पहाड़ तक बारिश ने एक बार फिर स्वेटर भी बाहर निकलवा दिए है। शुक्रवार दोपहर को नैनीताल में भी तेज बारिश शुरू हुई। इसी बीच जबरदस्त …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 मा, 2023
मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश तो वही पहाड़ों में बर्फबारी, अगले कुछ दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में एक मौसम करवट बदल चुका है। बीते दिन दोपहर बाद अचानक घिरे बादलों ने ठंड का फिर एहसास करवाया। दून से लेकर पहाड़ तक बारिश ने एक बार फिर स्वेटर भी बाहर निकलवा दिए है। शुक्रवार दोपहर को नैनीताल में भी तेज बारिश शुरू हुई। इसी बीच जबरदस्त ओलावृष्टि हुई तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम बदल गया है। वहीं दून सहित कई जिलों में बारिश हुई है। साथ ही मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बताया जा रहा है कि आगामी पांच दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग की रिपोर्टस की माने तो देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकने के साथ ही कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आने वाले दिनों में ओलावृष्टि आकाशी बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 18, 19 और 20 मार्च को ओलावृष्टि की साथ ही आकाशीय बिजली चमकने को लेकर  अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article