Menu
#Mumbai

पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश, अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि के आसार

उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ी इलाकों में बारिश तो मैदान में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 मा, 2023
पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश, अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि के आसार

उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ी इलाकों में बारिश तो मैदान में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई।

वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून के साथ ही उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की आशंका है।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड में कैंट बोर्ड के चुनाव स्थगित, छावनी परिषद गढ़ी कैंट के CEO अभिनव सिंह ने चुनाव स्थगित होने की पुष्टि

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Share This Article