Menu
#Uncategorized

राजस्थान : पूर्व मंत्री के PA शकूर खान गिरफ्तार, पाकिस्तान दूतावास का कनेक्शन उजागर

जयपुर/जैसलमेर: राजस्थान में एक बड़ा जासूसी कांड सामने आया है। राज्य की इंटेलिजेंस विंग ने जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी शकूर खान को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोप शकूर खान पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सालेह …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 जून, 2025
राजस्थान : पूर्व मंत्री के PA शकूर खान गिरफ्तार, पाकिस्तान दूतावास का कनेक्शन उजागर

जयपुर/जैसलमेर:  राजस्थान में एक बड़ा जासूसी कांड सामने आया है। राज्य की इंटेलिजेंस विंग ने जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी शकूर खान को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोप

शकूर खान पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सालेह मोहम्मद के निजी सचिव थे और पाकिस्तान दूतावास में कार्यरत अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश और सोहेल कमर से गहरा संपर्क था। जांच में पता चला है कि वह व्हाट्सएप जैसे माध्यमों से भारत की सामरिक महत्व की सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था।

पाकिस्तान कनेक्शन

शकूर खान हाल के वर्षों में कम से कम सात बार पाकिस्तान गया है। दानिश की मदद से उसने कई बार पाकिस्तान का वीजा भी प्राप्त किया था। पाकिस्तान प्रवास के दौरान उसका संपर्क ISI एजेंटों से भी हुआ था।

दानिश का ज्योति मल्होत्रा कनेक्शन

महत्वपूर्ण बात यह है कि यही दानिश हरियाणा की ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ भी संपर्क में था, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

संदिग्ध गतिविधियां

शकूर खान जैसलमेर के मांगलिया की ढाणी में रहता था। पिछले कुछ समय से उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई जा रही थीं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उस पर निगरानी रखनी शुरू की।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

शकूर खान 2008 में कांग्रेस नेता सालेह मोहम्मद के निजी सहायक के तौर पर काम कर चुका है। उस वक्त सालेह मोहम्मद पोकरण से विधायक थे।

इस गंभीर प्रकरण में शकूर खान के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। महानिरीक्षक पुलिस, CID (सुरक्षा) विष्णुकांत गुप्ता के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है।

 

Tagged:
Share This Article