Menu
#News

माफिया के लिए राम नाम सत्य,,कैराना,,नगीना की जनसभा में विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री..

उत्तरप्रदेश : अब माफिया, गुंडों व दंगाइयों का इलाज राम-नाम सत्य : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ! कांग्रेस सपा बसपा के गठजोड़ ने समाज को जाति के नाम पर बांटा,, आपका एक वोट तकदीर और तस्वीर बदलने की रखता है ताकत,, सपा कांग्रेस के रहते राम जन्म भूमि का भी देना पड़ा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 अप्र, 2024
माफिया के लिए राम नाम सत्य,,कैराना,,नगीना की जनसभा में विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री..

उत्तरप्रदेश : अब माफिया, गुंडों व दंगाइयों का इलाज राम-नाम सत्य : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ!

कांग्रेस सपा बसपा के गठजोड़ ने समाज को जाति के नाम पर बांटा,, आपका एक वोट तकदीर और तस्वीर बदलने की रखता है ताकत,, सपा कांग्रेस के रहते राम जन्म भूमि का भी देना पड़ा प्रमाण।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा की नीतियों के चलते भगवान राम की जन्म भूमि का भी प्रमाण यहां के लोगों को देना पड़ा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में समस्याओं को रखते नहीं बल्कि उनको समाधान तक पहुंचाते हैं। दुनिया में भारत को आज सम्मान के रूप में देखा जाता है।

नहटौर में कोतवाली देहात मार्ग स्थित मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने दलितों को सबसे अधिक सम्मान दिया है।

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है और संत गुरु रविदास की पावन धरा पर उनकी 25 फीट ऊंची प्रतिमा क्षेत्र को विकसित किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगीना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार के समर्थन में नहटौर में आयोजित जनसभा में कहा कि देश में आतंकवाद नक्सलवाद खत्म हुआ है।

सपा कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जिसने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भी चुनाव हराने का काम किया था। पूर्व में प्रदेश में सपा की सरकार आते ही दलित विभूतियों के स्मारकों को तुड़वाने की बात भी कही गई।

मोदी जी ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पंच तीर्थ का निर्माण कराया और संत गुरु रविदास की पावन जन्मभूमि गोवर्धन में भव्य स्मारक बनवाते हुए उनकी 25 फीट की प्रतिमा बनवाई।

भाजपा सरकार में दलितों को सम्मान मिला है। कांग्रेस सपा बसपा के गठजोड़ ने समाज को जाति के नाम पर बांटा है। कांग्रेस की सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न नहीं दिया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न देकर किसानों का सम्मान किया है।

80 करोड़ लोगों को अन्न योजना का लाभ भाजपा सरकार में मिला है। 50 करोड़ लोग जनधन, 12 करोड़ लोग किसान सम्मान निधि, 12 करोड़ लोग घरों में शौचालय, 10 करोड़ लोग उज्जवला गैस योजना और 4 करोड़ लोग प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हुए हैं।

भाजपा के संकल्प पत्र में आगे भी 3 करोड़ आवास बनाने की और 5 वर्ष तक फ्री राशन, आयुष्मान कार्ड का लाभ और किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाएगा।

बिजनौर में फोरलेन मार्ग और महात्मा विदुर के नाम एक मेडिकल कॉलेज देकर क्षेत्र की समस्या को दूर किया है।

किसानों के लिए नलकूप फ्री बिजली का लाभ दिया है। आपका एक वोट तकदीर और तस्वीर बदलने की ताकत रखता है। इसलिए 19 अप्रैल को बढ़ चढ़कर मतदान करें।

चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने 2014 से पहले का भारत देखा है।

आज का नया भारत भी आपके सामने है। पिछले 10 वर्षों में कोई देश किस कदर तेजी से विकास के पद पर अग्रसर हो सकता है, दुनिया में इसका उदाहरण भारत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सुरक्षा का माहौल देने का काम किया, जबकि विपक्षी पार्टियां खास कर सपा के राज में माफिया को गले का हार बनाया जाता था।

अब माफिया, गुंडों व दंगाइयों का इलाज राम-राम सत्य के रूप में हो रहा है। उन्होंने तीसरी बार मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए ओम कुमार को सांसद बनाने का आह्वान किया।

 

Tagged:
Share This Article