Menu
#News

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुनियाल भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

लालकुआं/ Reporter /- Mukesh Kumar : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के बिन्दूखत्ता निवासी और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुनियाल को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर क्षेत्रीय डाँ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 अग, 2022
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुनियाल भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

लालकुआं/ Reporter /- Mukesh Kumar : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के बिन्दूखत्ता निवासी और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुनियाल को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है।

उनके मनोनयन पर क्षेत्रीय डाँ मोहन सिंह बिष्ट,प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट,जिला अध्यक्ष कमल मूनि जोशी,वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत दिवेदी,बिन्दूखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का, वरिष्ठ नेता भरत नेगी,वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत रावत,युवा नेता शेखर सम्भल,दिशा के डारेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश आर्य ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इधर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर वरिष्ठ नेता रमेश कुनियाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसमें वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे कार्यकर्ता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता से काम करें।

उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह भट्ट एंव भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अनिल चौहान एंव प्रदेश महांमत्री महेन्द्र सिंह नेगी सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

Tagged:
Share This Article