Menu
#Mumbai

रामनगर: तुमड़िया खत्ता में 25 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया, वन गुर्जरों को चेतावनी

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज स्थित तुमड़िया खत्ता क्षेत्र में लंबे समय से वन गुर्जरों द्वारा किए गए अतिक्रमण को वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हटा दिया है। गुरुवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वन विभाग की टीम ने 25 हेक्टेयर अतिक्रमित वन भूमि …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 मई, 2025
रामनगर: तुमड़िया खत्ता में 25 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया, वन गुर्जरों को चेतावनी

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज स्थित तुमड़िया खत्ता क्षेत्र में लंबे समय से वन गुर्जरों द्वारा किए गए अतिक्रमण को वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हटा दिया है। गुरुवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वन विभाग की टीम ने 25 हेक्टेयर अतिक्रमित वन भूमि को खाली कराया।

तुमड़िया खत्ता क्षेत्र में वर्तमान में वन गुर्जरों के 18 परिवार रहते हैं। इन परिवारों ने आसपास की वन भूमि पर कब्जा कर खेतीबाड़ी शुरू कर दी थी। विभाग द्वारा कई बार उन्हें भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए, लेकिन वे स्थान खाली करने को तैयार नहीं थे।

बृहस्पतिवार को एसडीओ जसपुर संदीप गिरी, एसडीओ रामनगर मनीष जोशी, एसडीओ एसओजी किरन शाह ग्वासीकोटी और आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत की अगुवाई में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से तहसीलदार मनीषा मारकाना, एसएसआई प्रथम मोहम्मद युनूस और मालधन चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सहित पुलिस बल भी कार्रवाई में शामिल रहा।

भारी फोर्स की मौजूदगी को देखते हुए वन गुर्जरों की ओर से किसी प्रकार का विरोध नहीं किया गया। रेंजर पूरन सिंह ने बताया कि जेसीबी मशीन की मदद से जमीन की खुदाई कर अतिक्रमण हटाया गया और 25 हेक्टेयर भूमि को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।

वन विभाग ने वन गुर्जरों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण चिन्हित किया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही हटाया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tagged:
Share This Article