Menu
#News

माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘Tezaab’ के रीमेक पर किया रिएक्ट, कहा- क्या फर्क पड़ता है कि मैं ओके

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने तेजाब के रीमेक बनाये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि यदि कोई तेजाब के रीमेक को बेहतरीन तरीके से बना रहा है तो वह उसकी क्रिएटिविटी है। वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म ‘तेजाब’ में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 मई, 2022
माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘Tezaab’ के रीमेक पर किया रिएक्ट, कहा- क्या फर्क पड़ता है कि मैं ओके

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने तेजाब के रीमेक बनाये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि यदि कोई तेजाब के रीमेक को बेहतरीन तरीके से बना रहा है तो वह उसकी क्रिएटिविटी है।

वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म ‘तेजाब’ में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म तेजाब ने माधुरी दीक्षित के करियर को एक नया मुकाम दिया था।

निर्माता मुराद खेतानी ने एन चंद्रन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तेजाब’ के राइट्स खरीद लिए हैं।

माधुरी दीक्षित ने तेजाब के रीमेक बनाये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

माधुरी दीक्षित ने कहा, ‘मेरे पास ऐसी खबरों पर रिएक्ट करने का टाइम नहीं है। लेकिन क्या मैटर करता है कि मैं इस चीज से ओके हूं या नहीं? कोई फिल्म बना रहा है और कला व्याख्या के लिए खुली है और यदि मुराद खेतानी के पास तेजाब का रीमेक बनाने का और बेहतरीन तरह से दर्शाने का कोई और तरीका है तो वह उसकी क्रिएटिविटी है।

Tagged:
Share This Article