Menu
#News

देश में कोरोना के मरीज़ों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, मौत का आंकड़ा डरावना:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को एक दिन के अंदर सात हजार 830 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 40 हजार के पार हो गई है। अब देश में 40 हजार 215 मरीज ऐसे हैं। जो संक्रमित हैं। ये …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 अप्र, 2023
देश में कोरोना के मरीज़ों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, मौत का आंकड़ा डरावना:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को एक दिन के अंदर सात हजार 830 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 40 हजार के पार हो गई है।

अब देश में 40 हजार 215 मरीज ऐसे हैं।

जो संक्रमित हैं।

ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को दो लाख 14 हजार 242 लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया था।

इसमें 3.65 यानी 7,830 लोग संक्रमित पाए गए।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के चलते 16 लोगों की मौत भी हो गई।

दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में दो-दो संक्रमितों ने जान गंवाई, जबकि उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र हरियाणा और गुजरात में एक-एक मौत दर्ज की गई।

केरल में पांच मौतें दर्ज हुईं।

देश में संक्रमण के चलते अब तक पांच लाख 31 हजार 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tagged:
Share This Article