Menu
#Mumbai

Education department Uttarakhand: में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती शुरू, 5 मार्च तक करें आवेदन.

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग(Education department Uttarakhand) के अंतर्गत लंबे समय से खाली पड़े चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 फ़र, 2026
Education department Uttarakhand: में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती शुरू, 5 मार्च तक करें आवेदन.

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग(Education department Uttarakhand) के अंतर्गत लंबे समय से खाली पड़े चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

शिक्षा विभाग के अनुसार, विभाग के विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में सृजित चतुर्थ श्रेणी (मृत संवर्ग) के रिक्त पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है।

रोजगार प्रयाग पोर्टल पर जिलावार रिक्तियों का विवरण भी जारी कर दिया गया है। इसके तहत उत्तरकाशी में 135, रुद्रप्रयाग में 106, टिहरी में 268, ऊधमसिंह नगर में 182, पिथौरागढ़ में 197, पौड़ी में 340, बागेश्वर में 89, अल्मोड़ा में 254, चमोली में 179, चम्पावत में 120, देहरादून में 195, हरिद्वार में 91 और नैनीताल में 208 पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती महानिदेशालय कार्यालय, माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों के अपर निदेशक कार्यालय, सभी डायट, मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक/बेसिक) कार्यालयों के साथ-साथ इंटर कॉलेजों और हाईस्कूलों में रिक्त पदों के सापेक्ष की जाएगी।

आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात किए जाने वाले चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को प्रति माह 15,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया रोजगार प्रयाग पोर्टल पर उपलब्ध है।

Tagged:
Share This Article