Menu
#Mumbai

गणतंत्र दिवस 2026: मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर फहराया तिरंगा, संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ

देहरादून: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 जन, 2026
गणतंत्र दिवस 2026: मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर फहराया तिरंगा, संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ

देहरादून: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी नागरिकों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन, रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू सके।

उन्होंने यह भी कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की याद दिलाता है और गणतंत्र दिवस का अवसर इन्हें आत्मसात करने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से एकजुट होकर राज्य और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

Tagged:
Share This Article