Menu
#News

गणतंत्र दिवस: राफेल की दहाड़, कर्तव्य पथ से 50 विमानों का प्रर्दर्शन, गर्व से हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा:

भारत के इतिहास में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली. राष्ट्रपति ने तिरंगा फहराया और बाद में 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ से देश का नेतृत्व किया। Republic day parade 2023: देश के 74वें गणतंत्र …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 जन, 2023
गणतंत्र दिवस: राफेल की दहाड़, कर्तव्य पथ से 50 विमानों का प्रर्दर्शन, गर्व से हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा:

भारत के इतिहास में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली. राष्ट्रपति ने तिरंगा फहराया और बाद में 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ से देश का नेतृत्व किया।

Republic day parade 2023:

देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश में ऐसा पहली बार हुआ है।

जब आदिवासी महिला महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने परेड की सलामी ली और देश की परंपरा के मुताबिक, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, इसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान और परेड हुई।

90 मिनट चली गणतंत्र दिवस की परेड में स्वदेशी सैन्य पराक्रम, नारी शक्ति के साथ न्यू इंडिया की पूरी झलक देखी गई।

स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति की ताकत दिखी:

भारत 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर ‘कर्तव्य पथ’ परेड निकाली गई. जिसमें स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति की ताकत दिखी।

आसमान में प्रचंड और राफेल सहित 50 विमानों की उड़ान ने बॉर्डर से परे इंडियन एयर फोर्स ने अपनी शक्ति दिखाई।

गणतंत्र दिवस का ये नजारा हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर देने वाला था।

90 मिनट की परेड में 23 झांकियां दिखाई गईं. जिसमे राज्यों की और मंत्रालयों-विभागों की झांकियां अपने आप में बहुत कुछ कह गई।

उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या की झलक दिखी, वहीं गृह मंत्रालय की ओर से नशा मुक्त भारत की झांकी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल एसएसबी  की झांकी में ‘नारी शक्ति’ को दर्शाया. लास्ट में भारतीय सेनाओं के 50 विमानों ने फ्लाई पास्ट (Fly Past) किया।

50 विमानों ने फ्लाई पास्ट (Fly Past) किया:

इस बार गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि रहे.कर्तव्य पथ देश ने इतिहास बनते देखा है।

भारत के इतिहास में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड  की सलामी ली. राष्ट्रपति ने तिरंगा फहराया और बाद में 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ से देश का नेतृत्व किया।

देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली:

फ्लाई पास्ट में एयर फोर्स  के 45 विमानों, इंडियन नेवी  के एक और इंडियन आर्मी के 4 हेलिकॉप्टरोंसांसों को थाम देने वाला एयर शो दिखाएं।

इसमें राफेल, मिग-29, एसयू-30, सुखोई-30 एमकेआई जगुआर, सी-130, सी-17, डोर्नियर, डकोटा, एलसीएच प्रचंड, अपाचे, सारंग और एईडब्ल्यूएंडसी  जैसे पुराने और आधुनिक विमान/हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ पर, बाज, प्रचंड, तिरंगा, तंगैल, वजरंग, गरुड़, भीम, अमृत और त्रिशूल समेत कई रूपों में उड़कर आसमान में गर्जना की. राफेल लड़ाकू विमान द्वारा वर्टिकल चार्ली युद्धाभ्यास किया गया।

 

 

Tagged:
Share This Article