Menu
#Destinations

संविधान की याद दिलाता है और सदा सही रास्तों पर चलने की प्रेरणा देता है गणतंत्र दिवस : डा. नम्रता आनंद

संविधान की याद दिलाता है और सदा सही रास्तों पर चलने की प्रेरणा देता है गणतंत्र दिवस : डा. नम्रता आनंद पटना,गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। वर्ष 1950 से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। 26 …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 जन, 2024
संविधान की याद दिलाता है और सदा सही रास्तों पर चलने की प्रेरणा देता है गणतंत्र दिवस : डा. नम्रता आनंद

संविधान की याद दिलाता है और सदा सही रास्तों पर चलने की प्रेरणा देता है गणतंत्र दिवस : डा. नम्रता आनंद

पटना,गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। वर्ष 1950 से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, इसलिए हम इस दिन को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।भारत देश के लोकतंत्र का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की याद दिलाता है और सदा सही रास्तों पर चलने की प्रेरणा देता है। गणतंत्र का अर्थ सभी देश के लोगों को शक्ति और आजादी हैं जिससे देश को सही क्षेत्र या दिशा में नेतृत्व करने के लिए अपने नेताओं को चुन सकें। मुझे भारतीय नागरिक होने पर गर्व हैं और इस दिन हमें अपने देश का वास्तविक अर्थ और मानवता की महत्वपूर्ण संस्कृति को संरक्षित करने के लिए एक शपथ लेनी चाहिए।

गणतंत्र दिवस के दिन हम उन महान पुरुषों के बलिदान को याद करते हैं और प्रेरणा लेते है कि हम भी इन्ही महान पुरुषों की तरह अपने देश के लिए अपने प्राण त्याग देंगे उसकी आन मान और शान की रक्षा के लिए हर समय तय्यार रहेंगे और दोबारा कभी अपने देश को गुलामी की ज़नज़ीरो में बंधने नहीं देंगे हम सब को इन देश भक्तो से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की हिफाज़त के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रत्येक भारत वासियों को भारत के शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश को ऊँचायो तक पहुंचाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए और हर भारतीय का कर्तव्य बनता है कि वह देश के विकास के लिए अपना पूरा योगदान दे और देश की रक्षा के लिए हर समय खड़ा रहे।

Share This Article