Menu
#Mumbai

मसूरी में सड़क हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

देहरादून जिले के मसूरी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 जून, 2026
मसूरी में सड़क हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

देहरादून जिले के मसूरी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार हादसा झड़ीपानी रोड के बार्लोगंज क्षेत्र के पास हुआ। स्थानीय लोगों ने वाहन को खाई में गिरते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। खाई की गहराई अधिक होने और इलाके में घनी झाड़ियों तथा दुर्गम भू-भाग के कारण रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा। बचाव दल को वाहन तक पहुंचने के लिए विशेष उपकरणों और रस्सियों की मदद लेनी पड़ी।

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 9:16 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही मसूरी कोतवाली से पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एंबुलेंस सेवाओं को भी तत्काल बुलाया गया।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कार में चार लोग सवार थे और सभी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग उत्तरकाशी की ओर से आ रहे थे। हालांकि दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tagged:
Share This Article