Menu
#Mumbai

Road accident:उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र दर्दनाक सड़क हादसा .

उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल परिवहन निगम की एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 फ़र, 2026
Road accident:उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र दर्दनाक सड़क हादसा .

उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल परिवहन निगम की एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

Road accident: Traumatic road accident in Vikasnagar area of ​​Uttarakhand.

जानकारी के अनुसार बस हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही थी। यह दुर्घटना हरिपुर–कोटी–मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास हुई। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में बस चालक सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि सभी घायलों को समय रहते रेस्क्यू कर उपचार के लिए भेज दिया गया है और राहत कार्य अभी भी जारी है।

मृतकों की सूची
यास्मीन बेगम (46), पत्नी नेक मोहम्मद — ग्राम क्यारला, नेरवा (हिमाचल)
रिचा (30), पत्नी बिरेंद्र — ग्राम विज़मल, नेरवा (हिमाचल)
धन बहादुर — ग्राम क्यारला, नेरवा (हिमाचल)
दिनेश कुमार (54) — ग्राम चोपाल, शिमला (बस चालक)
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि कालसी इलाके में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस दुर्घटना की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट से फोन पर बात कर जरूरी निर्देश दिए हैं।

मुख्नेयमंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। आसपास के सभी मेडिकल सेंटर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उन्नत चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा।

 

 

Tagged:
Share This Article