Menu
#Mumbai

उत्तराखंड का रोनाल्डो

  उत्तराखंड के पहाड़ों में फुटबॉल बेहद पसंदीदा खेल है। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में इन दिनों जोहार क्लब में फुटबॉल टूर्नामेंट चल रहा है। जिसका एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है कॉर्नर किक से यह खिलाड़ी बनाना शॉट मार कर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 जून, 2022
उत्तराखंड का रोनाल्डो

 

उत्तराखंड के पहाड़ों में फुटबॉल बेहद पसंदीदा खेल है। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में इन दिनों जोहार क्लब में फुटबॉल टूर्नामेंट चल रहा है। जिसका एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है

कॉर्नर किक से यह खिलाड़ी बनाना शॉट मार कर किस तरह बहुत आसानी से गोल कर रहा है। जिसे देखकर हर कोई यही कह रहा है कि उत्तराखंड का रोनाल्डो है । खिलाड़ी का नाम हेमराज जोहरी है यह मुनस्यारी के दूरस्थ गांव का रहने वाला है और उसके पिता टेलरिंग का काम करते हैं। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी फुटबॉल क्लब का प्लेयर है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी सोशल मीडिया में जमकर की है फुटबॉलर हेमराज की तारीफ कर चुके हैं।

Tagged:
Share This Article