Menu
#Mumbai

रुड़की: शराब और मोबाइल के लिए ‘दोस्ती का कत्ल’मदद करने वाले दोस्त का ही गला घोंटा.

लक्सर/रुड़की (3 फरवरी 2026): रुड़की के लक्सर क्षेत्र में रिश्तों और भरोसे को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिस दोस्त ने अपनी आईडी और पैसे देकर मोबाइल दिलाया, शराब के नशे में उसी दोस्त ने बेरहमी से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने कंकरखाता निवासी सन्नी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 फ़र, 2026
रुड़की: शराब और मोबाइल के लिए ‘दोस्ती का कत्ल’मदद करने वाले दोस्त का ही गला घोंटा.

लक्सर/रुड़की (3 फरवरी 2026): रुड़की के लक्सर क्षेत्र में रिश्तों और भरोसे को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिस दोस्त ने अपनी आईडी और पैसे देकर मोबाइल दिलाया, शराब के नशे में उसी दोस्त ने बेरहमी से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने कंकरखाता निवासी सन्नी हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए उसके जिगरी दोस्त रोहित उर्फ बालू को गिरफ्तार कर लिया है।

कंकरखाता गांव की रहने वाली माला देवी ने 30 जनवरी को पुलिस को बताया था कि उनका बेटा सन्नी 27 जनवरी से लापता है। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि सन्नी आखिरी बार अपने दोस्तों के साथ देखा गया था।

हत्या की वजह: जांच में सामने आया कि सन्नी और आरोपी रोहित गहरे दोस्त थे। रोहित को मोबाइल खरीदना था, लेकिन पैसे और आईडी न होने पर सन्नी ने अपनी आईडी और डाउन पेमेंट देकर उसे किस्तों पर फोन दिलाया था।

खूनी संघर्ष: 27 जनवरी को मोबाइल खरीदने के बाद दोनों ने सुल्तानपुर में शराब पी। इसके बाद कुन्हारी गांव के पास दोबारा शराब पीते वक्त नशे में मोबाइल और पैसों को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में रोहित ने सन्नी का गला घोंट दिया और शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया।

कातिल की चालाकी: परिवार के साथ ढूढ़ता रहा शव इस हत्याकांड का सबसे चौंकाने वाला पहलू आरोपी की निष्ठुरता थी। हत्या करने के बाद रोहित पुलिस और परिजनों को गुमराह करता रहा। वह सन्नी के परिजनों के साथ मिलकर उसे ढूंढने का नाटक करता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुन्हारी गांव के पास गन्ने के खेत से शव बरामद किया।

शराब बनी काल: लक्सर में बढ़ रहे ऐसे अपराध इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि शराब के नशे में दोस्तों द्वारा हत्या का यह पहला मामला नहीं है।

  • 16 अक्टूबर: टांडा महतौली में शराब पीने के दौरान दोस्तों ने युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया था।

  • 9 अगस्त: भिक्कमपुर गांव में राजेश की उसके साथी ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने क्षेत्र में नशे की लत और उससे उपज रहे अपराधों पर चिंता बढ़ा दी है।

 

Tagged:
Share This Article