Menu
#Mumbai

दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत 22 और 23 फरवरी को उत्तराखंड के देहरादून के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और संगठन से जुड़े प्रमुख लोगों के साथ संवाद करेंगे। अपने प्रवास के पहले दिन 22 फरवरी को मोहन भागवत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 फ़र, 2026
दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत 22 और 23 फरवरी को उत्तराखंड के देहरादून के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और संगठन से जुड़े प्रमुख लोगों के साथ संवाद करेंगे।

अपने प्रवास के पहले दिन 22 फरवरी को मोहन भागवत देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में देहरादून के साथ-साथ पूरे गढ़वाल मंडल से विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, इस गोष्ठी में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और संगठन की वर्तमान गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा भागवत पूर्व सैनिकों के साथ आयोजित एक विशेष बैठक को भी संबोधित करेंगे, जिसमें राष्ट्रसेवा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।

आरएसएस प्रमुख के इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद किया जा रहा है।

Tagged:
Share This Article