Menu
#Mumbai

चारधाम यात्रा से पहले सख्त हुआ RTO का चेकिंग अभियान, 804 वाहनों के चालान, 19 सीज

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन विभाग द्वारा वाहन दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 12 व 13 अप्रैल 2025 को देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रूड़की, टिहरी, विकासनगर व उत्तरकाशी क्षेत्रों में यह अभियान चलाया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 अप्र, 2025
चारधाम यात्रा से पहले सख्त हुआ RTO का चेकिंग अभियान, 804 वाहनों के चालान, 19 सीज

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन विभाग द्वारा वाहन दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 12 व 13 अप्रैल 2025 को देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रूड़की, टिहरी, विकासनगर व उत्तरकाशी क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान में 24 प्रवर्तन टीमें, जिनमें सचल दल, इंटरसेप्टर वाहन और बाइक स्क्वाड शामिल थे, ने प्रमुख यात्रा मार्गों पर वाहन चेकिंग की। अभियान के दौरान 804 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 19 वाहनों को सीज किया गया।

24 टीमों को लगाया गया चैकिंग अभियान में :
आरटीओ द्वारा बताया गया कि संभाग में एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में चलाये गये उक्त अभियान में सचल दल, इंटरसेप्टर दल व बाईक स्क्वाड सहित कुल 24 टीमें सम्मिलित थी जिनके द्वारा विभिन्न मार्गों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। देहरादून में राजेन्द्र विराटिया, एआरटीओई, पंकज श्रीवास्तव, एआरटीओई, श्वेता रौथाण, जितेन्द्र बिष्ट, परिवहन कर अधिकारी, विकासनगर में अनिल नेगी, प्रभारी एआरटीओई, मुकुल मरवाल, महावीर सिंह नेगी, सुन्दरलाल पाण्डेय, परिवहन कर अधिकारी, हरिद्वार में वरूणा सैनी, भारत भूषण एवं मुकेश भारती, परिवहन कर अधिकारी, टिहरी में सतेन्द्र राज, प्रभारी एआरटीओई, उत्तरकाशी में रत्नाकर सिंह, एआरटीओ, आर०सीव० गढ़वाली, मुख्य प्रशा० अधिकारी सहित बाईक स्क्वाड द्वारा अभियान चलाकर 804 वाहनों के चालान किये गये जिसमें से 19 वाहनों को बन्द किया गया।

यह भी पढ़े – सहस्रधारा क्षेत्र में युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने तीन युवक किए गिरफ्तार

ओवरलोडिंग व ओवर स्पीडिंग पर सख्त कार्यवाही :
यात्री वाहनों की चैकिंग पर विशेष ध्यान देते हुए प्रवर्तन दलों द्वारा यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग करते पाये जाने पर 176 यात्री वाहनों के चालान किये गये।

इसके अतिरिक्त ओवर स्पीड करते पाये जाने पर 107, बिना फिटनेस के अभियोग में 31 वाहनों, बिना परमिट 42 वाहनों, बिना डीएल 62 एवं बिना कर अदायगी के अभियोग में 97 वाहनों के चालान किये गये। 22 वाहनों के चालकों के लाईसेंस के विरूद्ध कार्यवाही की संस्तुति भी की गयी है।

आरटीओ प्रवर्तन डॉ० अनीता चमोला द्वारा बताया गया कि अभियान आगे भी चलाया जायेगा। वाहनों में ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, नशे का सेवन कर वाहन चलाना एवं बिना वैध प्रपत्रों के वाहन चलाते पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Tagged:
Share This Article