Menu
#News

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 81.54.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.69 पर खुला, और फिर मजबूती के साथ 81.54 के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह स्थानीय मुद्रा ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की बढ़त दर्ज की। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 23 पैसे की तेजी के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 नव, 2022
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 81.54.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.69 पर खुला, और फिर मजबूती के साथ 81.54 के स्तर पर पहुंच गया।

इस तरह स्थानीय मुद्रा ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की बढ़त दर्ज की।

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 23 पैसे की तेजी के साथ 81.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट समिति के ब्योरे के बाद अमेरिकी डॉलर अपने ऊंचे स्तर से नीचे आ गया है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत गिरकर 105.82 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.20 फीसदी बढ़कर 85.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

 

Tagged:
Share This Article