Menu
#News

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे बढ़कर 82.19:

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से रुपया प्रभावित हुआ, और उसकी बढ़त सीमित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.30 पर खुला और कुछ बढ़त के साथ 82.19 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 दिस्, 2022
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे बढ़कर 82.19:

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से रुपया प्रभावित हुआ, और उसकी बढ़त सीमित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.30 पर खुला और कुछ बढ़त के साथ 82.19 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे मजबूत होकर 82.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 फीसदी गिरकर 104.53 पर आ गया।

 

 

 

Tagged:
Share This Article