Menu
#Mumbai

उपनल के कार्यालय भवन निर्माण के लिए निशुल्क भूमि आवंटित किये जाने की स्वीकृति पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उपनल के कार्यालय भवन निर्माण के लिए निशुल्क भूमि आवंटित किये जाने की स्वीकृति प्रदान करने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि बीते दिनों उपनल के 20वें स्थापना दिवस के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 मा, 2024
उपनल के कार्यालय भवन निर्माण के लिए निशुल्क भूमि आवंटित किये जाने की स्वीकृति पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उपनल के कार्यालय भवन निर्माण के लिए निशुल्क भूमि आवंटित किये जाने की स्वीकृति प्रदान करने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि बीते दिनों उपनल के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उपनल के कार्यालय भवन निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराये जाने की घोषणा का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान घोषणा की और मुख्यमंत्री द्वारा अब इसकी स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा उपनल के कार्यालय भवन निर्माण से उपनल के संपादित कार्यों में मदद मिलेगी।

Tagged:
Share This Article