Menu
#National

Salman Khan Eid: फैंस हुए निराश, ईद पर अपने चाहने वालों से नहीं मिले सलमान खान, सामने आई ये वजह

Salman Khan No Eid Wave: सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ को लेकर चर्चा में है. ऐसा कहा जा रहा था कि इस फिल्म का नाम बदलकर भाईजान रख दिया गया है. इस बीच ईद पर एक्टर ने अपने घर से फैंस को मुबारकबाद नहीं दी. …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 जुल, 2022
Salman Khan Eid: फैंस हुए निराश, ईद पर अपने चाहने वालों से नहीं मिले सलमान खान, सामने आई ये वजह

Salman Khan No Eid Wave: सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ को लेकर चर्चा में है. ऐसा कहा जा रहा था कि इस फिल्म का नाम बदलकर भाईजान रख दिया गया है. इस बीच ईद पर एक्टर ने अपने घर से फैंस को मुबारकबाद नहीं दी. हर साल एक्टर अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस को बधाई देते थे, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ.

इस वजह से सलमान ने फैंस को किया निराश

दरअसल, ईद पर अपने चहेते एक्टर सलमान खान का दीदार करने फैंस उनके घर के बाहर आते थे. सलमान भी उन्हें कभी निराश नहीं करते थे. लेकिन इस बार लेकिन इस साल सुरक्षा कारणों से उनके प्रशंसकों को उनकी झलक नहीं मिल पाई. बता दें कि हाल ही में एक्टर को बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी मिली है. इसे लेकर ईटाइम्स को एक सूत्र ने बताया कि इस वजह से एक्टर सार्वजनिक रूप से बाहर आने से बच रहे है.

ऐसे दी सलमान खान ने सबको ईद की बधाई

वहीं, सलमान खान ने अपने ट्विटर पर फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, सभी को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं, ढेर सारा प्यार, शांति, खुशी और सेहत. बता दें कि एक्टर अपनी फिल्म नो एंट्री में एंट्री को लेकर चर्चा में है. फिल्म में वो ट्रिपल रोल निभायेंगे और इसमें 10 एक्ट्रेसेस होंगी. सलमान के अलावा इसमें फरदीन खान औऱ अनिल कपूर भी होंगे.

 

Tagged:
Share This Article