Menu
#Mumbai

देहरादून BJP जिला मंत्री बने समीर डोभाल, गणेश जोशी बोले– संगठन को मिलेगा नई ऊर्जा

देहरादून, 07 सितम्बर: भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर के नवनियुक्त जिला मंत्री समीर डोभाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में समीर डोभाल का स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 सित, 2025
देहरादून BJP जिला मंत्री बने समीर डोभाल, गणेश जोशी बोले– संगठन को मिलेगा नई ऊर्जा

देहरादून, 07 सितम्बर: भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर के नवनियुक्त जिला मंत्री समीर डोभाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में समीर डोभाल का स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संगठन में समीर डोभाल को दी गई यह नई जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहजनक है। पार्टी उनसे अपेक्षा करती है कि वे संगठन को और मजबूत करेंगे तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को समय-समय पर नई जिम्मेदारियां सौंपती है, ताकि संगठन का विस्तार और मजबूती बनी रहे। उन्होंने भरोसा जताया कि समीर डोभाल अपने अनुभव और ऊर्जा के साथ संगठन की रीति-नीति को आगे बढ़ाएंगे और कार्यकर्ताओं को नई दिशा देंगे।

समीर डोभाल ने इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और लगन से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता की सेवा ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, भावना चौधरी, आशीष राणा, निरंजन डोभाल, भावना सभरवाल, भूपेंद्र कठेत सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tagged:
Share This Article