Menu
#टिहरी गढ़वाल

चारधाम यात्रा मार्ग पर सेनेटरी नैपकिन फ्री !

चारधाम यात्रा मार्ग पर सेनेटरी नैपकिन फ्री ! : चारधाम यात्रा 2025 के सुचारू एवं प्रभावी संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा सभी विभागों को अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा चारधाम यात्रा में आने वाली गर्भवती/धात्री …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 मई, 2025
चारधाम यात्रा मार्ग पर सेनेटरी नैपकिन फ्री !

चारधाम यात्रा मार्ग पर सेनेटरी नैपकिन फ्री ! : चारधाम यात्रा 2025 के सुचारू एवं प्रभावी संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा सभी विभागों को अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा चारधाम यात्रा में आने वाली गर्भवती/धात्री महिलाओं एवं वृद्ध श्रद्धालुओं को अल्प विश्राम प्रदान करने के लिए जनपद स्तर पर वन स्टॉप सेंटर, रुद्रप्रयाग को चयनित किया गया है जहां इस हेतु  24/7 कार्मिक उपस्थित रहेगें।

ठहरने को रूम , सेनेटरी नैपकिन निःशुल्क उपलब्ध 

अगर यात्रा में शामिल  किसी गर्भवती या धात्री महिला को अल्प विश्राम या अपने बच्चे को स्तनपान कराने की आवश्यकता महसूस होती है तो वह अपनी आवश्यकतानुसार वन स्टॉप सेंटर में कुछ देर विश्राम कर फ़िर अपनी यात्रा जारी कर सकती है। इस अवधि में अगर श्रद्धालु महिला को चाय, पानी की सुविधा भी विभाग की ओर से निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। सरकार ने ऐसी व्यवस्था  की है इसका पता श्रद्धालुओं आसानी से हो  इस आशय से  प्रमुख स्थानों पर इसके साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं।

धामी सरकार का महिलाओं के लिए सराहनीय फैसला

यात्रा में महिलाओं और बच्चों की विशेष सुविधा और सहायता के लिए अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति, रुद्रप्रयाग समस्त सदस्यों के साथ यात्रा के दौरान क्षेत्र मे अपनी उपस्थिति को बढ़ाएंगे तथा यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकरण के सम्मुख आने पर संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगें।

यात्रा मार्गों पर में महिलाओं के लिए अल्प विश्राम केंद्र खुला 

इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन का संचालन 24/7 किया जाएगा और कम से कम एक कार्मिक फोन पर सहायता हेतु चौबीसों घंटे कार्यालय में उपलब्ध रहेगा। अगर ऐसे किसी बच्चे या महिला को अल्प आश्रय की आवश्यकता होती है तो वह तत्काल वन स्टॉप सेंटर, रुद्रप्रयाग तक उनकी पहुंच को सुनिश्चित करवाएगा।अल्प विश्राम स्थल पर स्पर्श सेनेटरी नैपकिन भी उपलब्ध रहेगी  जिसका आवश्यकतानुसार निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

Share This Article