Menu
#Mumbai

गौरीकुंड के संजय ने धूमधाम से मनाया विराट कोहली का बर्थडे

गौरीकुंड गौरीकुंड के रहने वाले संजय गोस्वामी ने मंगलवार को रुद्रा रेजिडेंसी होटल में धूमधाम से विराट कोहली का जन्मदिवस मनाया। गौरीकुण्ड के रहने वाले और पेशे से ड्राइवर संजय ने बताया कि वह विराट कोहली के जबरदस्त फैन है। जब विराट खराब फॉर्म में थे, तो संजय ने उनके …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 नव, 2024
गौरीकुंड के संजय ने धूमधाम से मनाया विराट कोहली का बर्थडे

गौरीकुंड

गौरीकुंड के रहने वाले संजय गोस्वामी ने मंगलवार को रुद्रा रेजिडेंसी होटल में धूमधाम से विराट कोहली का जन्मदिवस मनाया। गौरीकुण्ड के रहने वाले और पेशे से ड्राइवर संजय ने बताया कि वह विराट कोहली के जबरदस्त फैन है। जब विराट खराब फॉर्म में थे, तो संजय ने उनके लिए 40 मंगलवार के व्रत रखे, और उसके बाद विराट ने शतक लगाया। यही नहीं उन्होंने अपने हेयर का स्टाइल हो या कपड़ों का सबकुछ विराट कोहली के नाम पर ही डिजाइन किया हुआ है। वहीं रुद्रा रेजिडेंसी के ओनर रामचंद्र गोस्वामी ने बताया कि होटल की विशेष सजावट की हुई थी। यही नहीं मीडिया वाले भी इस कार्यक्रम को कवर करने पहुंचे हुए थे। बताया कि संजय का विराट कोहली के प्रति प्यार पूरे इलाके में फेमस है।

 

Tagged:
Share This Article