Menu
#National

सलवार-सूट में नजर आने वाली सपना चौधरी अब हो चुकी हैं एकदम मॉडर्न

सपना चौधरी वो नाम है जिसे शायद ही कोई नहीं जानता होगा। हरियाणवी डांस से अपनी पहचान बनाने वाली सपना चौधरी आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। देशभर में उनके फैंस बसे हैं, जो उनके डांस शो देखने के लिए बेताब रहते हैं। सपना चौधरी सलवार सूट में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 अप्र, 2022

सपना चौधरी वो नाम है जिसे शायद ही कोई नहीं जानता होगा। हरियाणवी डांस से अपनी पहचान बनाने वाली सपना चौधरी आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। देशभर में उनके फैंस बसे हैं, जो उनके डांस शो देखने के लिए बेताब रहते हैं। सपना चौधरी सलवार सूट में ही परफॉर्म करती हैं।

सपना चौधरी बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। शो में भी उन्हें सलवार सूट में ही देखा जाता था। सपना गांव की छोरी होने पर गर्व करती हैं और अपनी अख्खड़ बोली को नहीं बदलतीं।

सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके पूरे 4.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

सोशल मीडिया पर बोल्ड अवतार नजर आती हैं सपना: सपना पहले केवल सूट ही पहनती थीं, लेकिन अब उन्हें मॉडर्न कपड़ों में देखा जाता है। उनका ये स्टाइल फैंस को भी काफी पसंद आता है। वो अकसर अपने फोटोशूट भी कराती हैं, जिनमें सिर से लेकर पैर तक सपना बेहद खूबसूरत लगती हैं।

हाल ही में सपना ने फोटोशूट कराया है। जिसमें वो रॉयल ब्लू कलर के टॉप और पैंट में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हाई पोनी बनाई है और सीढ़ियों पर खड़े होकर पोज दे रही हैं। सपना किसी मॉडल से कम नहीं लग रही हैं।

कुछ दिन पहले सपना सिल्वर रंग की साड़ी में नजर आई थीं। सपना ने खुद अपना वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने साड़ी के साथ बोल्ड ब्लाउज पहना था। सपना ने हाई बन बनाया हुआ था। उनका लुक बेहद अलग और खूबसूरत था। सपना के फैंस को उन्हें इस अवतार में देख काफी खुशी हुई। जिसे जाहिर करते हुए फैंस ने उनकी वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर तारीफ के पुल बांधे।

सपना का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी हर तरह की फोटोज से भरा है। उनका एक रेड कलर के सूट में डांस करते हुए वीडियो है। जिसमें एक लाख से भी अधिक लाइक आ चुके हैं।किसी में उन्होंने लहंगा, किसी में साड़ी किसी में स्कर्ट पहनी हुई है। सपना का हर अवतार उनके फैंस को पसंद आता है। कम ही लोग हैं जो उन्हें लेकर बुरे कमेंट्स करते हैं।

Tagged:
Share This Article