Menu
#उधम सिंह नगर

तिहाड़ जेल की बाथरूम में गिरकर, सत्येंद्र जैन की हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में रेफर:

अब बीती रात सत्येंद्र जैन जेल के बाथरूम में गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें आज फिर अस्पताल लाया गया है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार को फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत खराब होने की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 मई, 2023
तिहाड़ जेल की बाथरूम में गिरकर, सत्येंद्र जैन की हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में रेफर:

अब बीती रात सत्येंद्र जैन जेल के बाथरूम में गिर पड़े।

जिसके बाद उन्हें आज फिर अस्पताल लाया गया है।

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार को फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तबीयत खराब होने की शिकायत पर उन्हें पश्चिमी दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल की बाथरूम में चक्कर आने के बाद गिर गए थे।

जिसके बाद उन्हें गुरुवार सुबह अस्पताल लाया गया। बताया गया कि जेल में गिरने के कारण सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है।

ऐसे में उन्हें एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।सत्येंद्र जैन की सेहत से जुड़ी ताजा अपडेट यह सामने आई है कि उन्हें दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल से बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।

मिली जानकरी के अनुसार सत्येंद्र जैन को लोकनायक हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है।

बाथरूम में गिरने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट:

बताते चले कि सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल नंबर सात में बंद हैं। बीता रात बाथरूम में गिरने से घायल होने पर उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

एहतियात के तौर पर उनके सारे टेस्ट करवाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की स्पाइन की सर्जरी भी होनी है। स्पाइन में प्रॉबलम की वजह से वो कमर में बेल्ट पहनते हैं।

स्पाइन में परेशानी के लाए गए थे अस्पताल:

स्पाइन में प्रॉब्लम की वजह से कुछ दिनों पहले उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

उन्हें एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार भर्ती कराया गया है।

इधर सत्येंद्र जैन की सेहत में हो रही लगातार गिरावट को लेकर आप ने बीते दिनों ट्वीट करते हुए केंद्र और पीएम मोदी पर निशाना साधा था।

आप ने ट्वीट में लिखा था कि स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाने की सज़ा काट रहे सत्येंद्र जैन जी के स्वास्थ्य में काफ़ी गिरावट आई है।

दिल्ली और देश की जनता Modi-BJP के इस अत्याचार और जुल्म को देख रही है।

ईश्वर इन्हें ईमानदार सत्येंद्र जैन जी को प्रताड़ित करने की सज़ा जरूर देगा।

हम भगत सिंह के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं, ईश्वर और देश की जनता इस लड़ाई में हमारे साथ है।

वकील का दावा- 35 किलो कम गया वजन:

सत्येंद्र जैन के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में पिछले हफ्ते कहा था कि जेल में सत्येंद्र जैन का वजन 35 किलो कम हो गया है।

उनकी हालिया तस्वीर से भी यह साफ होता है कि बीते कुछ दिनों में सत्येंद्र जैन की सेहत में काफी गिरावट आई है।

Tagged:
Share This Article