Menu
#Mumbai

स्कूल बस पेड़ से टकराई, एक छात्रा की मौत

देहरादून। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाड़वाला के एक निजी शिक्षण संस्थान के बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्र गंभीर घायल हो गया है। घायल छात्र का जीवनगढ़ के एक अस्पताल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 फ़र, 2022
स्कूल बस पेड़ से टकराई, एक छात्रा की मौत

देहरादून।

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाड़वाला के एक निजी शिक्षण संस्थान के बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्र गंभीर घायल हो गया है। घायल छात्र का जीवनगढ़ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाड़वाला स्थिति एक प्राईवेट स्कूल की बस सुबह डाकपत्थर से बच्चों को लेकर जा रही थी। जलालिया पीर के पास बस अचानक पीपल के पेड़ से टकरा गई। बस के पेड़ से टकराते ही बच्चों में कोहराम मच गया। दुर्घटना में स्कूल की 12 वर्षीय छात्रा श्रृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई है।जबकि एक अन्य छात्र नितेश नेगी गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ छात्रों को हल्की चोटें आ रखी हैं। उधर, डाकपत्थर चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा और पीएम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Tagged:
Share This Article