Menu
#Mumbai

सुबह-सुबह खाई में पलटी स्कूल बस, दो बच्चे घायल

उत्तराखंड जनपद पिथौरागढ़ के बेरीनाग के चौकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चे घायल हैं जिनका सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। पुलिस की जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह हिमालया इंटर कालेज चौकोड़ी के बच्चे और शिक्षक बस से स्कूल की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 अप्र, 2024
सुबह-सुबह खाई में पलटी स्कूल बस, दो बच्चे घायल

उत्तराखंड

जनपद पिथौरागढ़ के बेरीनाग के चौकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चे घायल हैं जिनका सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। पुलिस की जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह हिमालया इंटर कालेज चौकोड़ी के बच्चे और शिक्षक बस से स्कूल की ओर जा रहे थे।

जब चालक रास्ते में गिरे बिजली के तार को हटाने के लिए बस को रोककर उतरा, तभी बस ढलान पर अपने आप चली और खाई में पलटने के बाद चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई ओर घटना का शिकार हो गई।

इस दुर्घटना में 10वीं कक्षा के छात्र लक्षित पंत और 12वीं कक्षा की छात्रा बिनीता बोहरा गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद दोनों घायल बच्चों को सीएचसी बेड़ीनाग पहुंचाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।

Tagged:
Share This Article