Menu
#Mumbai

School Close Dehradun : बंद रहेंगे स्कूल

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहां तेज गर्जना के साथ भारी से भारी बारिश होने की भी संभावना है। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 सित, 2024
School Close Dehradun : बंद रहेंगे स्कूल

देहरादून

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहां तेज गर्जना के साथ भारी से भारी बारिश होने की भी संभावना है। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। वही, मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में एक से 12वीं तक की कक्षाओं में अवकाश घोषित कर दिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।आपको बता दें कि मौसम विभाग ने जनपद सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली कड़कने की संभावना जताई है।

Tagged:
Share This Article