Menu
#Mumbai

एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल,चालक की मौके पर ही मौत

रुड़की (आर एन एस)। एसडीएम लक्सर की गाड़ी और 16 टायर ट्रक की जोरदार भिंडत में एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि उनके चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 अप्र, 2022
एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल,चालक की मौके पर ही मौत

रुड़की (आर एन एस)। एसडीएम लक्सर की गाड़ी और 16 टायर ट्रक की जोरदार भिंडत में एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि उनके चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त समाचार के अनुसार एसडीएम लक्सर लगभग 12:00 बजे के करीब ग्राम थिथौला के पास सोनाली पुल के पास पहुंचे थे। बताया गया है कि इसी दौरान सामने की ओर से आ रहे 16 टायर ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की भिंडत इतनी जबरदस्त थी कि एसडीएम की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एसडीएम के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल हालत में एसडीएम को उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच करने में जुटी है।

Tagged:
Share This Article