Menu
#Mumbai

एसडीआरएफ ने वासुकीताल ट्रैक पर भटके पर्यटक को सुरक्षित बचाया

3 अक्टूबर की मध्यरात्रि को सेक्टर मजिस्ट्रेट, केदारनाथ से सूचना मिली कि वासुकीताल ट्रैक पर घूमने गए दल का एक सदस्य रास्ता भटक गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में तुरंत रेस्क्यू अभियान के लिए रवाना हुई। टीम ने लगभग 9 किलोमीटर के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 अक्ट, 2025
एसडीआरएफ ने वासुकीताल ट्रैक पर भटके पर्यटक को सुरक्षित बचाया

3 अक्टूबर की मध्यरात्रि को सेक्टर मजिस्ट्रेट, केदारनाथ से सूचना मिली कि वासुकीताल ट्रैक पर घूमने गए दल का एक सदस्य रास्ता भटक गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में तुरंत रेस्क्यू अभियान के लिए रवाना हुई।

टीम ने लगभग 9 किलोमीटर के कठिन और जोखिमपूर्ण मार्ग को पार करते हुए रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। खोज के दौरान लापता व्यक्ति गहरी खाई के पास फंसा हुआ मिला। करीब 8 घंटे के प्रयास के बाद एसडीआरएफ टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर केदारनाथ पहुंचाया।

लापता व्यक्ति की पहचान जयप्रकाश, उम्र 32 वर्ष, निवासी पलवल (हरियाणा) के रूप में हुई है।

Tagged:
Share This Article