Menu
#Mumbai

एसडीआरएफ की महिला जवान साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने के लिये रवाना

  डोईवाला। जहां एसडीआरएफ एक देवदूत की भूमिका निभा रही है। तो वहीं एसडीआरएफ के जवान देश विदेश में देश की एक नई पहचान बना रहे हैं। कुछ ही दिन पहले एसडीआरएफ के जवान राजेन्द्र नाथ ने साउथ अफ्रीका के तंजानिया देश की सबसे ऊंची चोटी कीम जारो को फतह …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 फ़र, 2022
एसडीआरएफ की महिला जवान साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने के लिये रवाना

 

डोईवाला।

जहां एसडीआरएफ एक देवदूत की भूमिका निभा रही है। तो वहीं एसडीआरएफ के जवान देश विदेश में देश की एक नई पहचान बना रहे हैं। कुछ ही दिन पहले एसडीआरएफ के जवान राजेन्द्र नाथ  ने  साउथ अफ्रीका के तंजानिया देश की सबसे ऊंची चोटी कीम जारो को फतह कर उत्तराखंड पुलिस के साथ प्रदेश व देश का मान बढ़ाया। तो वहीं महिला आरक्षी प्रीति मल्ल  भी देश का मान बढ़ाने के लिए साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुई। जिन्हें आज एसडीआरएफ कमांडेड मणिकांत मिश्रा ने एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का झंडा देकर रवाना किया।

देश का नाम रोशन करने निकली उत्तराखंड पुलिस एसडीआरएफ की जवान प्रीति मल्ल ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है, कि उत्तराखंड पुलिस की पहली महिला जवान विदेश की महत्वपूर्ण चोटी को फतह करने जा रही है। और उम्मीद करती हूं कि मैं इस पर खरी उतरूंगी। इससे पहले भी उनके द्वारा भारत की माउंट गंगोत्री जैसी महत्त्वपूर्ण चोटी को फतेह करने का गौरव प्राप्त है। जोकि उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव की बात है।

इस दौरान एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने कहा कि एसडीआरएफ के जवान लगातार उत्तराखंड पुलिस व प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन कर रहे हैं। जिसमें हाल ही में जवान राजेन्द्र नाथ ने भी विदेश में जाकर साउथ अफ्रीका की कीम जारो जैसी सबसे ऊंची चोटी को फतह किया है। और अब महिला आरक्षी प्रीति मल्ल भी उसी चोटी को फतह करने के लिए रवाना हुई है। जो कि उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव की बात है। वहीं उन्होंने महिला आरक्षी प्रीति मल्ल को शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।

बाईट-1- प्रीति मल्ल- महिला आरक्षी व पर्वतारोही

बधाई-2- मणिकांत मिश्रा- कमांडेंट- SDRF

Tagged:
Share This Article